Monday

21-04-2025 Vol 19

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो, बोल्ट, चाहर, मुजीब और राजू को 1-1 विकेट मिला। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 4 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकल्टन 9 गेंद में 6 रन ही बना सके।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। साई सुदर्शन 41 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। राहुल तेवतिया रन आउट हुए। रदरफोर्ड ने 11 गेंद में 18 और राशिद खान ने 4 गेंद में 6 रन बनाए। साई किशोर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।

Mohd Kaleem

Hi, My name is Mohd Kaleem (Hindi Content Writer and Social Media Specialist).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *